
हाथरस। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर शहर के बिजली कॉटन मिल स्थित महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

सुबह से शुरू हुए इस कार्यक्रम में दो कुंटल से अधिक आटे से बनी पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। इसके साथ ही लगभग 2,000 से अधिक पानी के पाउच भी श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।

इस धार्मिक एवं सेवा कार्य का आयोजन युवा समाजसेवी गुड्डू रंगीला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा गुप्ता, राम पंडित, हरेंद्र पंडित, संकुल जाटव, जेपी कुमार, सौरभ आजाद, सिंह साहब एवं कुलदीप जाटव सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।










