हाथरस। सावन के आखिरी सोमवार को अलीगढ़ रोड स्थित वर्ष 1921 के प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हाथरस नगर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सब्जी, पूड़ी और खीर की प्रसादी का वितरण किया गया। प्रसादी लेने के लिए भक्तों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। प्रसादी का वितरण रात करीब 10 बजे तक जारी रहा।
प्रसादी वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी के महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय तथा मंदिर सेवक नवल किशोर ‘नेताजी’ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में खुशाल, मनोज शर्मा, प्रेम नारायण, पिंकी, नीतू, दर्शना, नवीन कुमार, पिंटू गुप्ता, बिल्लू गुप्ता, पवन सहित अन्य लोगों ने सराहनीय सहयोग किया।
मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाकर पूजा-अर्चना की।











