आवारा सांड के हमले में 14 वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
36

हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडौली में सोमवार देर शाम आवारा सांड के हमले में 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी भारत सिंह का 14 वर्षीय पुत्र कन्हैया लाल घर का सामान लेने के लिए गांव की एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में खड़े आवारा सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने बालक को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि हमले के बाद भी सांड काफी देर तक बालक पर हमला करता रहा। यह भयावह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सांड को वहां से भगाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और खंड विकास अधिकारी को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here