तेज़रफ़्तार दो कारो की भिड़ंत में 1की हुई मोके पर दर्दनाक मौत,तीन हुए गंभीर घायल

0
14

 

आगरा–अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर सासनी के श्री हनुमान जी चौकी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  1. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटाने के बाद सुचारू कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here