हाथरस में चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ रोड पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई यह दुर्घटना इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के बाईपास गांव कुमरपुर के पास हुई। हाथरस से आगरा जा रही है एक अर्टिगा कर सामने से आ रही कर को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।
कर में सवार दिल्ली निवासी 45 वर्षीय मनीराम पुत्र नाथूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मनीराम नाथ उनके बेटे और रिश्तेदार राहुल सहित कुल चार लोग कार में सवार थे। दुर्घटना में मनीराम के बेटे और राहुल समय तीन अन्य घायल हो गए इसमें राहुल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
आया जा रहा है कि वह अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहे थे जिसकी शादी अगले महीने होनी थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं घायलों का इलाज जारी है







