77 वे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ADHR के तत्वाधान में आगरा रोड शहीद भगत सिंह पार्क में संविधान पालन एवं स्वच्छता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
5

हाथरस। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में संविधान पालन एवं स्वच्छता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संविधान के प्रति निष्ठा और नगर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और नगर पालिका परिषद का सहयोग करें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पी.पी. सिंह कुशवाहा, सौरभ सिंघल, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, आयुष अग्रवाल, दयाशंकर सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here