जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत निधि से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

0
4

सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम माड़ी में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पंचायत निधि से बनने वाली सड़क का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ग्राम माड़ी में जिला पंचायत निधि से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने विधिवत भूमि पूजन कर किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड पड़ी।
शिलान्यास समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का 51 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस सड़क को क्षेत्र की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से आवागमन सुगम होगा और किसानों, छात्रों सहित आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा एवं सतेंद्र उपाध्याय ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन गौरव भारद्वाज ने किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को नई गति मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है।

कार्यक्रम में कन्हैया पचौरी, कुलदीप शर्मा, अनिल राघव, विजय सिंह प्रधान, नन्नू मल बघेल प्रधान, जितेंद्र प्रधान, संतोष शर्मा, निरंजनलाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, गिरीश शर्मा, ओमवीर सिंह, मोहित, लाल साहब, कमल सिंह, भगवान मेगवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here