हाथरस के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन

0
14

हाथरस। जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी, प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स और महिला बैडमिन्टन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में अंसार हुसैन, सुजी यादव, वर्षा रानी और सत्य नारायण ने खिलाड़ियों का चयन और ट्रायल लिया।
जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया है।

चयनित खिलाड़ी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में नागेश कुमार, लव शर्मा, आवास पुजे, सुमित, गौरव कुमार, विकास शर्मा, हरि किशन, अर्जुन कुमार, बलराम सिंह, दीपेन्द्र यादव, अनंत कुमार, प्रशान्त कुमार, मानवेन्द्र कुमार और दानवीर सिंह का चयन हुआ है।
वहीं, प्रदेशीय महिला एथलेटिक्स के लिए गरिमा, भूमि, नेहा, माही, काकुल, प्राची, रानू, दीपिका, अंभिका, लवी और मोनिका का चयन किया गया है।

महिला बैडमिन्टन में लेखान्शु और सौम्या सिंह ने मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपनी जगह बनाई है।
चयनित खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। अब सभी खिलाड़ियों की नजरें मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here