राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन की तैयारियां हुई तेज़,15 सितंबर से शुरू होगा मेला

0
26

 

हाथरस। ब्रज प्रांतीय राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने मेला परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया है। मेला क्षेत्र में 40 फुट के तीन सेट बढ़ाए गए हैं। साथ ही रिसीवर कैंप के लिए 120 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मेला पंडाल के पीछे झूला और सर्कस लगने वाले स्थान पर भी सड़क निर्माण कार्य जारी है।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मेले के कार्यक्रम संयोजकों की सूची भी जारी कर दी है। जिला प्रशासन मेले को इस बार भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी के प्रयासों से इस बार मेले में कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देने पहुंचेंगे। कलाकारों के कार्यक्रमों की तिथियां भी लगभग तय हो गई हैं।

इस बार श्री दाऊजी महाराज मेला 15 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। 21 दिनों तक चलने वाले इस मेले में दिन-रात विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार मेला ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here