राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु चालान मामलों के निस्तारण के लिए भेजे जाएंगे बल्क एसएमएस

0
93

 

हाथरस। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लंबित पेटी ऑफेंस यानी लघु अपराध और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े चालान मामलों के निस्तारण के लिए वाहन स्वामियों और संबंधित पक्षकारों को बल्क एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी और पुलिस प्रशासन के नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि लंबित चालान मामलों से जुड़े पक्षकारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बल्क एसएमएस भेजकर चालान का विवरण, लोक अदालत की तारीख, समय और संबंधित न्यायालय कक्ष की जानकारी दी जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने आमजन से अपील की है कि चालान से संबंधित एसएमएस प्राप्त होने पर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने शमनीय मामलों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण कराएं।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाकर लोग अनावश्यक कानूनी जटिलताओं से बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here