ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने किया निरीक्षण

0
20

 

हाथरस। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट की चल रही प्रथम स्तरीय जांच यानी फर्स्ट लेवल चेकिंग का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और अधिकृत इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की जांच का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ किया जाए।

जिलाधिकारी ने जांच प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here