हाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 सितंबर को आबकारी टीम हाथरस ने थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू एवं महो में स्थित फुटकर आबकारी अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आबकारी दुकानों का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित कराया गया। टीम ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।










