राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां हुई तेज़,8 जिलों की पुलिस फ़ोर्स व पीएसी के जवान संभालेंगे कमान

0
22

 

हाथरस। बृज प्रांतीय राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव का आयोजन 15 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा पर नजर रखने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 7 से अधिक वॉच टावर लगाए जाएंगे। मेले में एक अस्थाई कोतवाली और चार पुलिस चौकियां भी बनाई जा रही हैं।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आठ जिलों से पुलिस बल और पीएसी के जवान बुलाए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

महिला सुरक्षा को लेकर महिला गेट समेत प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बड़े आयोजनों के दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं मेले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है और जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मेले की जिम्मेदारी मणिकांत शर्मा को मेला प्रभारी के रूप में दी गई है, जो पूर्व में भी मेले की व्यवस्था संभाल चुके हैं। मेले में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here