यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियन(UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की

0
6

 

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की। इसके तहत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने बताया कि बैंकिंग सुधारों और लंबित मांगों को लेकर पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, विनियमित कार्य घंटे और पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

जिला संयोजक पुष्पांकर जैन ने कहा कि इन मांगों पर लंबे समय से सहमति बनी हुई है, लेकिन अंतिम स्वीकृति न मिलने के कारण आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकों का काम पूरे दिन प्रभावित रहा। और लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here