बलदेव छठ के अवसर पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा हाथरस के तत्वाधान में भव्य देव छठ उत्सव का किया गया आयोजन

0
14

 

हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें मेला महोत्सव के अवसर पर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की बलदेव छठ के पर्व पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा, हाथरस के तत्वावधान में भव्य देव छठ उत्सव का आयोजन किया गया।

दाऊजी महाराज मंदिर किला स्थित प्रांगण से श्री राम दरबार की प्रभात फेरी ध्वज फहराते हुए और संगीतमय स्वर में दाऊबाबा का कीर्तन करते हुए प्रातः करीब छह बजे श्री वेद भगवान शिविर पहुंची।

प्रभात फेरी के शिविर में पहुंचते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री वेद भगवान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी और महोत्सव सभापति विश्वनाथ पुरोहित ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।

वहीं सत्येंद्र स्वरूप शर्मा फौजी और इंजीनियर देव स्वरूप शर्मा ने भक्तजनों को पीत-पटिका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु दाऊबाबा का गुणगान करते हुए भक्ति में झूमते और नाचते-गाते नजर आए।

कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर के पुजारी दिनेश गुरुजी भी शामिल हुए। उन्होंने श्री वेद भगवान के अध्यक्ष से पीत-पटिका आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त की और गणेश जी एवं वेद भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
देव छठ उत्सव को संगीतमय बनाने में सीताराम अग्रवाल, पवन सारस्वत, राकेश वार्ष्णेय, कमल कुमार, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, मनोज शर्मा, ज्ञानेश अग्रवाल, शिवकुमार, माता जी और आंचल जैन सहित अन्य भक्तजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उत्सव के समापन पर श्री वेद भगवान के अध्यक्ष और महोत्सव सभापति ने सभी श्रद्धालुओं का नतमस्तक होकर आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का समापन श्री वेद भगवान, दाऊजी महाराज और रेवती मैया के जयकारों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने धर्म की जय, अधर्म के नाश, प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण की कामना की। इसके साथ ही ‘पार्वती पतये हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच सुबह करीब नौ बजे देव छठ उत्सव संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here