UPI शुल्क के विरोध से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हाउस अरेस्ट, विधायक के आवास पर जाना था प्रस्तावित

0
31

 

हाथरस। ₹2000 से अधिक की खरीद पर UPI लेन-देन से जुड़े शुल्क के विरोध में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी जिलाध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय को पुलिस ने उनके गांव बांधनू स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।

कांग्रेस की ओर से आज विधायक अंजुला माहौर के आवास पर ₹2000 से अधिक की खरीद का सामान और उसकी रसीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप भेंट करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण था, लेकिन इसमें शामिल होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि UPI लेन-देन से जुड़े शुल्क को लेकर कांग्रेस जनता और व्यापारियों के सवाल उठा रही है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना चाहती है।
उन्होंने हाउस अरेस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कार्यक्रम शांतिपूर्ण था, तो उन्हें घर में रोकने की जरूरत क्यों पड़ी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाउस अरेस्ट से कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है और जनहित के मुद्दों पर पार्टी आगे भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here