पुलिस ने अवैध तमंचा औऱ जिंदा कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

0
11

 

हाथरस। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड स्थित गंदा नाला की तरफ से आरोपी को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र मुकेश, निवासी ब्लॉक 10 काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, हाथरस के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 413/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here