मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में ‘हाथरस का इतिहास’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
9

 

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में ‘हाथरस का इतिहास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, विजय सिंह प्रेमी, आशु कवि अनिल बौहरे सहित अन्य लोग मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और काव्य पाठ के साथ किया गया। वक्ताओं ने हाथरस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शहर से जुड़ी ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।

कार्यक्रम संयोजिका मनु दीक्षित ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान हाथरस के इतिहास और उसकी विरासत से जुड़ी विभिन्न जानकारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here