आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत चार मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
14

 

हाथरस।महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, हाथरस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की है।

संघ का कहना है कि शासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इससे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने संविदा परिषद के नॉर्म्स के अनुसार न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय किए जाने की मांग उठाई।

इसके अलावा संघ ने जून से अगस्त 2025 तक एफआरएस नहीं करने के कारण रुके मानदेय और कुछ कार्यकर्ताओं के नौ माह के लंबित मानदेय का एरियर सहित भुगतान कराने की मांग की। जनवरी और फरवरी 2026 में जिन केंद्रों पर हॉट कुक्ड का पैसा भेजा गया था। वहां गेहूं-चावल उपलब्ध कराने, अक्टूबर 2024 से लंबित अन्नप्राशन और गोद भराई की धनराशि का भुगतान कराने तथा अधूरे आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण कराकर सुपुर्द करने की मांग भी की गई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 26 जून 2026 को भी अधिकारियों से मुलाकात की गई थी, लेकिन अभी तक केवल एक समस्या का समाधान हुआ है। ज्ञापन में जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here