गांव नगला ज़हरू में तीन दिवसीय विशाल डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

0
14

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नगला जहरू में तीन दिवसीय डेनाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश और किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में कराया गया।

प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला बॉबी क्लब रुदायन और बॉबी क्लब नगला लोका के बीच खेला गया, जिसमें बॉबी क्लब रुदायन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं बॉबी क्लब नगला लोका की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि खली चौधरी अजरोही की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह जाटव, शेरू पाठक, पत्रकार राहुल प्रकाश, किसान नेता भोला सूर्यवंशी और पुरुषोत्तम बाबू मौजूद रहे।

इस दौरान आयोजक टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here