हाथरस में 21 गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे करीब 10 करोड़ रुपये
हाथरस में गोवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
जनपद की 21 गौशालाओं में निर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इन गौशालाओं में वृहद शेड, आइसोलेशन वार्ड, बाउंड्रीवॉल, भूसा गोदाम और केयरटेकर रूम समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
जनपद में वर्तमान में 37 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें से 21 गौशालाओं की क्षमता और आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में आज सभी 21 गौशालाओं में प्रस्तावित निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया।
निर्माण कार्य पूरे होने के बाद इन गौशालाओं में करीब 500 गोवंश को रखने की अतिरिक्त क्षमता विकसित होगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप एक माह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।










