हाथरस में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

0
11

हाथरस में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लॉन टेनिस कोर्ट और रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने लंबित निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here