हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के 115वें राजकीय मेले में किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में धार्मिक संध्या का आयोजन हुआ।
श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
गणेश वंदना और मां सरस्वती की वंदना के साथ भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
‘राधे-राधे बोलो, श्याम मिल जाएंगे’ सहित भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में राम खिलाड़ी ‘काकू’, मनोज कुमार दुबे, रघुवीर अस्थान, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
सत्येंद्र स्वरूप शर्मा और इं. देव स्वरूप शर्मा ने भक्तजनों को पीतपटिका पहनाकर स्वागत किया, वहीं प्रसाद वितरण के दौरान पूरा परिसर ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा।
‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘दाऊजी महाराज की जय’ के जयकारों के साथ धार्मिक संध्या संपन्न हुई।










