मेला श्री दाऊजी महाराज में बीती देर रात भजन संध्या का हुआ आयोजन

0
10

 

हाथरस। 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में बीती देर रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। वृंदावन से आए पूज्य श्री कुंज बिहारी लाल जी महाराज ने राधा-कृष्ण और राधारानी के मधुर भजन प्रस्तुत किए। भजनों की शुरुआत होते ही श्रद्धालु भक्ति में डूब गए और पूरा पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुंज बिहारी लाल जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अन्य भजन गायकों ने भी प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन और श्रद्धालुओं के उत्साह से मेला परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।

भजन संध्या में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संयोजक प्रमोद दहलवी ने व्यवस्थाएं संभालीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन संध्या का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here