ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

0
24

 

सासनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोहाना चौकी के निकट दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह के समय हुई इस दुर्घटना को देखकर खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही गोहाना चौकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। गोहाना चौकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here