हाथरस। दिनांक 23 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे श्री दाऊ जी महाराज मेला प्रांगण, हाथरस में स्थित कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में भव्य युवा वक्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंदन सिंह कुशवाहा, अध्यापक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ठाकुर वीरबहादुर कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कच्छवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन नाजिर सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी ने किया।
दीप प्रज्वलन में पप्पू सेठ कुशवाहा, सुनील कुशवाहा महामंत्री, भूदेव कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी एवं टेकपाल कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष कुशवाहा क्षत्रिय संघ सहित अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हेमराज सिंह कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा उर्फ टम्पा भइया, यतेंद्र कुशवाहा, वेद प्रकाश कुशवाहा उर्फ टीनू भइया, एडवोकेट दिनेश कुशवाहा, नेमपाल कुशवाहा जिलाध्यक्ष अपनी जनता पार्टी, डॉ. धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक भूपेन्द्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा हाथरस, जगदीश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी हाथरस, राजा कुशवाहा समाजसेवी एवं प्रकाश कुशवाहा अध्यापक रहे। सह-संयोजक के रूप में सोनू कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, जेपी कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञान सिंह कुशवाहा ने किया।
बेटियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का दम
युवा वक्ता प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक पहलू यह रहा कि बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम विजेता — किंजल कुशवाहा, सादाबाद
🥈 द्वितीय विजेता — भावना कुशवाहा, आदर्श नगर, हाथरस
🥉 तृतीय विजेता — मुश्कान कुशवाहा, भोजगढ़ी, सासनी
तीनों विजेता प्रतिभागियों की सफलता पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं समाज के युवा और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने का आह्वान किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को मंच पर रखने का अवसर देना तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।










