हाथरस। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाथरस पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हसायन पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में 23 सितंबर को थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी राजकीय पॉलिटेक्निक सिकंद्राराऊ, हाथरस का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 180/2026, धारा 353(1B), 352 भादवि और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा सहित थाना हसायन पुलिस टीम शामिल रही।










