सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय हाई स्कूल में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
8

 

सिकंद्राराऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव अरनोट स्थित राजकीय हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश जादौन रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बताया गया कि उनके बाबा भंवरपाल जादोन ने इसी राजकीय विद्यालय के लिए भूमि दान की थी।
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय में बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। पुराने अनुपयोगी टायरों का रचनात्मक उपयोग कर विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, विद्यालय की प्रधानाचार्य हिना कौशर, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here