निस्वार्थ सेवा संस्थान के द्वारा गरीब बिटिया की शादी के लिए की गई मदत, परिवार हुआ खुश

0
6

हाथरस।कभी-कभी किसी की छोटी-सी मदद, किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन जाती है।
ऐसा ही एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक जरूरतमंद बिटिया के विवाह में कन्यादान कर उसके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विवाह जैसे पावन अवसर पर जब संसाधनों की कमी किसी परिवार की चिंता बढ़ा देती है, तब निःस्वार्थ सेवा संस्थान एक सच्चे परिवार की तरह आगे आया। संस्थान की इस मानवीय पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में उतरने का नाम है।

संस्थान परिवार की ओर से बिटिया के विवाह हेतु गृहस्थी और श्रृंगार का संपूर्ण सामान कन्यादान स्वरूप प्रदान किया गया।
इसमें पाँच साड़ियाँ, दो आर्टिफिशियल ज्वैलरी सेट, एक आर्टिफिशियल अंगूठी, दो जोड़ी स्लीपर सहित मिक्सी, प्रेस, टी-कैटल, कुकर, डाइनिंग व डिनर सेट, बोतल सेट, टी-शुगर सेट, कैसरोल सेट, मिल्टन बोतल, 12 लीटर का वाटर कूलर, पंखा एवं बाथरूम सेट शामिल रहे।

“संस्थान ने जो किया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका पाएंगे। आज हमारी बेटी अकेली नहीं है, पूरा समाज उसके साथ खड़ा है।”

बिटिया और उसके परिवार की आँखों में खुशी के आँसू साफ झलक रहे थे। यह क्षण केवल एक कन्यादान का नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता का प्रतीक था।

अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि कन्यादान केवल माता-पिता का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बिटिया एवं उसके परिवार को निःस्वार्थ सेवा संस्थान का प्रतीक-चिह्न भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर परिवारजनों ने संस्थान के सदस्यों को गले लगाकर धन्यवाद दिया और आशीर्वाद प्रदान किया।

गौरतलब है कि निःस्वार्थ सेवा संस्थान लंबे समय से कन्यादान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। संस्थान ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी वह जरूरतमंद बेटियों का सहारा बनकर उनके जीवन को नई दिशा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here