पानी में डूबने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
5

 

हाथरस। पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूरों की मदद से मासूम के शव को पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार चंद्रपाल निवासी बेदो, जनपद महोबा अपने परिवार के साथ थाना सासनी क्षेत्र के नगला अजमेरी सादलपुर स्थित बाबा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। भट्ठा मालिक द्वारा पथाई के लिए एक गड्ढे में पानी भरवाया गया था। इसी दौरान तीन वर्षीय मासूम मयंक पुत्र चंद्रभान भट्ठे के पास खेल रहा था, जबकि परिवार के लोग ईंट पाथने का कार्य कर रहे थे।

खेलते-खेलते मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने खोजबीन की, तब गड्ढे में उसका शव मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here