सिकंदराराऊ क्षेत्र के कचोरा स्थित श्री कृष्ण लाल शर्मा सरस्वती शिक्षा/प्री-सेकेंडरी विद्या मंदिर में आज जिला स्तरीय समानता प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला हाथरस जन शिक्षा समिति से संबद्ध 11 विद्यालयों के कुल 194 भाई-बहनों एवं 6 शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य वर्षोली के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य श्री पुष्प कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर राज्य समिति सदस्य श्री अरविंद कुमार, जिला मंत्री हाथरस श्री राजवीर सिंह, राज्य शारीरिक प्रमुख श्री निवास सिंह तथा विद्यालय के ऑडिटर श्री महेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणामों में शिशु वर्ग समिति समता में लुत्सान के भाई-बहनों ने प्रथम तथा जिरौली कला के भाइयों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में भीसी मिजापुर के भाइयों ने प्रथम, कचोरा ने द्वितीय एवं सासनी के भाइयों ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बहन वर्ग में कचोरा की बहनों ने प्रथम तथा सासनी की बहनों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजबीर शर्मा ने सभी प्रतिभागी भाई-बहनों एवं शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







