मंदिर पर हो रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भर भरा गिरा लेंटर 5 मजदूर हुए गंभीर घायल

0
4

 

हाथरस। गुरुवार को अक्रूर इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण के समय अचानक एक लेटर भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर पांच मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

घायल मजदूरों में राहुल (निवासी नगला इमलिया, थाना हाथरस जंक्शन), भारत सिंह और योगेंद्र (दोनों निवासी अमरपुर घना, थाना हाथरस गेट) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार लेटर डालते समय अचानक उसकी दो बलियां टूट गईं, जिससे यह हादसा हुआ और लेटर के नीचे काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। गनीमत रही कि लेटर के नीचे अन्य कोई मजदूर मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here