हाथरस में आगामी चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जनपद की चुनाव सेल का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु माथुर और चुनाव सेल के प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने चुनाव सेल में उपलब्ध अभिलेखों, संसाधनों और निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के संकलन एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आगामी चुनावों के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और अभिलेखों को व्यवस्थित रखा जाए तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए रखी जाए।
एसपी ने चुनाव सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।










