सड़क हादसे में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) की मौत

0
28

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र में मंगलवार की शाम आगरा–अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) तेजवीर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से तहसील स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों में गहरा शोक है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के मथुरा रोड निवासी 57 वर्षीय तेजवीर सिंह पुत्र सूरजपाल हाथरस तहसील में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर तैनात थे और मुरसान क्षेत्र का कार्यभार देख रहे थे। मंगलवार शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से अलीगढ़ स्थित अपने घर लौट रहे थे।

 

जैसे ही वह हनुमान चौकी के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दे दी गई है। कानूनगो तेजवीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु से पूरे राजस्व विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here