हाथरस। कल्याण करोति संस्था द्वारा हर महीने की 6 तारीख को शहर के आगरा रोड स्थित हरि आई हॉस्पिटल में सचल नेत्र चिकित्सा वाहन के माध्यम से मरीजों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
यह शिविर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के अथक प्रयासों से शुरू किया गया था, जो लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के नेत्र रोगियों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में पंडित आशीष शर्मा ने नेत्र शिविर में पहुंचकर मरीजों और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हरि आई हॉस्पिटल भले ही वर्तमान में बंद पड़ा है, लेकिन कल्याण करोति संस्था के सहयोग से मरीजों का नियमित परीक्षण किया जा रहा है और जरूरतमंदों के निशुल्क आंखों के ऑपरेशन भी कराए जा रहे हैं।नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगी उपस्थित रहे।









