पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार

0
22

 

हाथरस के बहुचर्चित पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसओजी और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विशाल, मौनिस कांत शर्मा, विवेक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

इस मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की रात जमीनी विवाद के चलते पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर दी गई थी और शव को करीब 30 किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया गया था। 7 अप्रैल की सुबह शव बरामद हुआ था।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा गठित टीमें अभी भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मृतक पत्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली वाला चौक का निवासी था, जबकि शव सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित नाले में मिला था।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here