फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई अयोजित

0
16

 

हाथरस।जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने और शेष बचे किसानों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है, जिसके माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस कार्य को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो किसान अभी तक किसी कारणवश रजिस्ट्री से वंचित रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर जल्द से जल्द पंजीकरण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने ग्राम स्तर पर अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। इसके लिए पंचायत सहायकों, राशन डीलरों, लेखपालों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन अनिवार्य है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here