राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

0
10

 

हाथरस।राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हाथरस में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यायिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में 09 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

नोडल अधिकारी द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों से अब तक जारी नोटिसों की समीक्षा की गई और उनकी तामील की स्थिति की जानकारी ली गई।
साथ ही ऐसे मामलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सकता है।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक पक्षकारों को नोटिस भेजकर लोक अदालत में शामिल किया जाए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके।
पुराने मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान आपसी सहमति से कराने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाएगा और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here