मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन सख्त,फूड इंस्पेक्टर ने लस्सी का लिया सैंपल

0
16

 

सिकंदरा राव में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। लस्सी की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद फूड विभाग ने कार्रवाई करते हुए सैंपल लिया है।

दरअसल, बीते दिनों शिकायतकर्ता जावेद अली जाफरी ने उप जिला अधिकारी संजय कुमार के कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नगर में बेची जा रही लस्सी की गुणवत्ता ठीक नहीं है और उसमें मिलावट की जा रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
इसी शिकायत के आधार पर आज, दिनांक 6 मई दिन बुधवार को फूड इंस्पेक्टर करतार सिंह अपनी संयुक्त टीम के साथ नगर पालिका मार्केट स्थित जीनत लस्सी एंड टी स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने लस्सी का सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया।

“हमें जावेद अली जाफरी की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें लस्सी और चाय में मिलावट की आशंका जताई गई थी। उसी के आधार पर आज सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है और अब सबकी नजरें रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि शिकायत कितनी सही है और क्या कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here