भाजपा के नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद के स्वागत सम्मान का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
9

 

हाथरस।भारतीय जनता पार्टी के युवा नगर के अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद के स्वागत सम्मान शहर के बेलनशाह कोठी बारात घर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समस्त आउटसोर्सिंग ड्राइवर एकता संघ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ओम पाथरे को आउटसोर्सिंग ड्राइवर एकता संघ का नवनियुक्त अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं संगठन अध्यक्ष ओम पाथरे का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बल्लू विराट ने किया। समारोह में मुख्य रूप से अशोक कुमार गोला, सभासद रामकुमार गोद उर्फ बंटी भैया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि सभी लोगों ने जो सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को उनकी जरूरत होगी, वह हर समय मदद के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा उन्हें मनोनीत सभासद बनाया गया है और वह सभासद के रूप में हर व्यक्ति की समस्याओं के समाधान एवं सहयोग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here