हाथरस। मानव तस्करी की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी, महिला हेड कांस्टेबल योगेश सेंगर, कांस्टेबल अनुज कुमार, शिवम व सूर्यकांत ने आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह तथा जीआरपी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह एवं उनकी टीम के साथ संयुक्त रूप से जीआरपी परिसर में बैठक की।
बैठक के दौरान मानव तस्करी की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, नशा मुक्ति, बाल भिक्षावृत्ति पर रोक तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को लेकर जागरूकता संबंधी चर्चा की गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों और आमजन को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जागरूकता संबंधी पोस्टर और फोटो भी चस्पा किए गए।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि मानव तस्करी या बाल शोषण से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या थाना एएचटी हाथरस के हेल्पलाइन नंबर 7839854621 पर दें।









