मंदिर तोड़ने के विरोध में लोगों में आक्रोश,धरना दूसरे दिन जारी

0
21

 

सासनी. गुरुवार को मंदिर तोड़े जाने के विरोध में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग एक साथ धरने पर बैठे हुए हैं। दूसरे दिन धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया है और यहाँ स्थापित मूर्तियों को भी खंडित कर दिया गया है तथा उन्हें वहाँ से हटा दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी खंडित मूर्तियों को पुनः उसी स्थान पर विधिवत रूप से स्थापित किया जाए और मंदिर में जो भी अन्य संरचनाएँ या वस्तुएँ क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका भी पुनर्निर्माण कर पहले जैसी स्थिति बहाल की जाए। इस मौके पर त्यागी बाबा परशुराम सेवा संगठन सादाबाद, बाबा पप्पू नाथ जी, राहुल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद विभाग अध्यक्ष, मोहित बजरंगी मथुरा हरिगढ विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल, दुर्गेश, हासिम, बबलू, आस मोहम्मद, पप्पू बाबा साहिब, खजान सिंह, अमजीत खान, मनोज, सखील खान, मेघ सिंह, ओम प्रकाश, मुनेश, संजय, अशोकी, जय प्रकाश, फैशन खान और अकील खान समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here