जनपद हाथरस में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना सासनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री हिमांशु माथुर के निर्देशन में थाना सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सठिया मोड़ से बनगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त करन उर्फ कलुआ को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सासनी में एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी करन उर्फ कलुआ एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हाथरस समेत अन्य जनपदों में हत्या, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, जुआ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।









