विकास भवन स्थित सभागार में सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारियों एवं किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
14

 

हाथरस के विकास भवन स्थित सभागार में सोमवार को सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारियों एवं किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग और इफको के अधिकारियों ने बायो एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

एआर कोऑपरेटिव आरएस श्रीवास्तव और इफको के स्टेट प्रबंधक डॉ. प्रहलाद सिंह ने किसानों और सहकारी बिक्री केंद्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक दानेदार उर्वरकों की अपेक्षा नैनो उर्वरकों का प्रयोग अधिक लाभकारी है। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल से लागत में कमी आती है और फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन में सुधार होता है।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उर्वरकों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक तिवारी, एडीओ सादर मुकेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तथा सभी समितियों के बिक्री प्रभारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here