हाथरस। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी किशनवीर सिसौदिया पुत्र लालाराम निवासी ग्राम ऐवरन गढ़ी थाना सादाबाद, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना चंदपा पर मु0अ0सं0-110/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी योगेश सिंह एवं थाना चंदपा पुलिस टीम शामिल रही।









