रोडवेज बस की चपेट में आकर राहगीर हुआ गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती

0
14

सासनी। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर बड़ी सब्जी मंडी के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बिजलीघर निवासी प्रताप कुशवाहा पुत्र महेंद्र सिंह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रताप सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए निजी वाहन के जरिए प्रताप को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने और गंभीर चोटों के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here