दरवाजे की कुंडी लगाते समय 11वीं के छात्र को लगा करंट,इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

0
16

 

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला मटकोटा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय छात्र विख्यात शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह घर की रसोई के दरवाजे की कुंडी लगा रहा था और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, विख्यात शर्मा सोमवार रात घर में रसोई के दरवाजे की कुंडी लगा रहा था। इसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आ गया और तेज करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

11वीं का छात्र था विख्यात, इकलौता बेटा था

मृतक विख्यात शर्मा कक्षा 11वीं का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता शंभू दयाल शर्मा मूल रूप से गांव नगला मनी के निवासी हैं और वर्तमान में परिवार के साथ मोहल्ला मटकोटा में किराए के मकान में रह रहे थे।

इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार को परिजन छात्र का शव पैतृक गांव नगला मनी लेकर पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here