थाना हाथरस गेट पुलिस को सट्टे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1482 रुपये नगद, पेन तथा पर्चा सट्टा बरामद किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









