विवाहिता ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

0
15

 

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपूरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव गोपालपुर भूतपूरा निवासी देवेंद्र की 26 वर्षीय पत्नी पूनम ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। जब कमरे में जाकर देखा तो पूनम फंदे पर लटकी हुई मिली। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। वहीं थाना सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, पूनम का अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here