प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील किए जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर लोगों को ईंधन बचाने का दिया संदेश

0
22

 

हाथरस।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील किए जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने निजी वाहन का उपयोग न करते हुए ई-रिक्शा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी अपनी अर्दली व गनर के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर शहर में आयोजित एलईडी लाइट शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्हें ई-रिक्शा में आते देख स्थानीय लोगों ने उनकी पहल की खूब सराहना की।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ती ईंधन खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है।

उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा का उपयोग किया है, ताकि लोग भी जागरूक हों और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने कहा कि ईंधन बचाने के साथ-साथ ई-वाहनों के प्रयोग से प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here